गुरुवार, 12 फ़रवरी 2009

यदि ऐसा होता तो कितना अच्छा होता

जब संत वैलेंटाइन को रजा ने राजद्रोह का आरोप लगाकर फांसी दी थी उसके बाद जो यह एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है तो संत वल्लेंतिने की आत्मा भी सोच रही होगी की मैंने तो सपने में भी नही सोचा नही था की यह २१ वी सदी में इतना प्रसिद्द होगा । लेकिन बात सोचने की है इस पर्व से फायदा किसका फायदा होगा आज यह कहने की बात नही की इससे न तो हमारा फायदा होगा न किसी दूसरे का इससे सिर्फ़ फायदा बाजार को है ।
कितना अच्छा होता इस प्यार पर्व पर पूरी दुनिया भेदभाव मिटाकर एक हो जाती और सारा भेदभाव मिट जाता तो फ़िर कहा जाता न की प्यार की जीत हुयी ऐसे में कौन क्या करता है कौन क्या पाटा है किसी को पता ही नही चलता बस प्रत्येक साल यह आता है और मुनाफा कमाकर चला जाता है । आज जिसको प्यार कहा जाता है उसके इजहार के लिए इस दिन का होना इतना अनिवार्य नही है वह तो किसी भी दिन हो सकता है । काश इस दिन पूरी दुनिया एक हो जाती कोई भेदभाव जात पात उंच नीच के नाम पर नही होता मजहब के नाम पर लडियां बंद हो जाती तो सही मायने में वैलेंटाइन डे की जीत होती।

शनिवार, 31 जनवरी 2009

महिला समानता कोरी बकवास है

महिलाओं के लिए समानता की बात स्वीकार करना अब भी हमारे समाज के लिए काफ़ी दुश्वार है । मंगलौर के घटना से तो यही लगता है की महिला समानता की बात सिर्फ़ हमारे मुख में है लेकिन यदि यह हमारी आदत में नही है तो फ़िर हम पीठ पीछे हम उनकी बुरे करें या फ़िर श्रीराम सेना जैसी कार्रवाई में भाग ले । नाम देखिये क्या है श्रीराम लेकिन काम रावण वाला , रावण भी तो सीता माता के साथ कभी शारीरिक बदतमीजी नही किया था लेकिन यहाँ नैतिकता का चोला ओढ़ने वाले तो सिर्फ़ नाम को नैतिक है और यदि उनका काम देखा जाए तो वह बहुत ही बुरा है । इस संस्था के प्रेजिडेंट का क्या कहना है वह तो आपने सुना ही होगा उससे तो यही लगता है की मालेगाँव की घटना में भी उनका हाथ है । जो लोग देश को अस्थिर करने में लगे हैं देश को बेचना चाहते हैं उनसे क्या आशा की जा सकती है । जरा सोचिये किआज तक महिला विधेयक क्यों पास नही हो पाया । पुरूष तो कुछ भी करें वह सही है लेकिन आज जब यही काम महिला करे तो वह ग़लत है । सही ग़लत को तय करने वाले ये कौन होते हैं क्पोई टी इनसे पूछे । आज हम कहने को आधुनिक समय में जी रहे हैं लेकिन समाज का आधा भाग यानी महिलाएं आज भी अंधेरे में हैं .

शुक्रवार, 23 जनवरी 2009

अब तो पाक सुधर जाओ

हाँ ये ओबामा हैं और ४० साल पहले जिस देश में काले लोगों को मतदान का अधिकार नही था आज उसी देश के सबसे ऊँचे पड़ पर एक अश्वेत आदमी बैठा हुआ है । आते ही उन्होंने अलग राग आख्तियार किया है और पाक को चेतावनी दी है की अपना रवैया आतंकवाद के प्रति सुधारो नही तो उसका कड़ा परिणाम भुगतना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार पाक को जो भी अमरीकी मदद आतंक से लड़ने के लिए दी गयी थी उसके ८० % से भी अधिक का उसने दुरूपयोग किया है । यह देखते हुए ओबामा ने सख्त हिदायत दी है की अब उसे सही तेरीके से आतंक के ख़िलाफ़ लड़ना होगा । वैसे भी अमरीका ने आफ्गानिस्तान में अपनी लडाई को जारी रखने के लिए नया साथी खोजना शुरू कर दिया है जो पाक से ज्यादा विश्वशनीय होगा उसके बाद पाक पर ज्यादा नकेल कशी जा सकेगी और भारत का इससे ज्यादा फायदा होगा.

बुधवार, 14 जनवरी 2009

नही बदली है हालत कोशी को कोसने वालों की

हाँ दोस्तों आप सब को यह मंजर तो याद ही होगा पूरा देश उस समय इन्ही के बारे में सोच रहा था । सरकार ने जहाँ बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया तो पूरे भारत से उनके लिए मदद की बयार आ रही थी लेकिन आज क्या हालत है उनकी यह जानने में न हमारी न ही आपकी ही कोई रूचि है । हमारी तो मजबूरी हो सकती है लेकिन सरकार की क्या मजबूरी हो सकती है क्योंकि जनता ने उन्हें चुना है और वे इस समय उनके दुःख से मुंह मोडे हुए है । क्या करे जब तक इसे लेकर राजनीति करनी थी कर ली अब क्या है हमारा ।
आज भी हालत वैसे ही हैं बदला है तो बस इतना ही की अब वहन कोशी का पानी नही है । लेकिन लोगों की हालत तो बदतर हो गयी है क्या करे वे बही बाढ़ में अपना सब कुछ तो गवां तो चुके है अब उनके पास कुछ बचा ही नही है । आज वे भूखे पेट सो रहे हैं रात की ठंढ आग तापकर काट रहे हैं सो रहे हैं जानवरों के साथ । भूख ने तो लोगों को काल का नेवला बना दिया है । वहां तो खुशी की कोई बयार ही नही है न बच्चे न ही कहीं कोई सहनाई बज रही है।
वहां तो जिन बच्चों ने उस बाढ़ के समय जन्म लिया था उसका नाम भी उसी तरह का करदिया जैसे की कोशिका या फ़िर प्रलाय्मान इस तरह का नाम बच्चों को इस बाढ़ की दुःख भरी गाथा जिंदगी भर याद दिलाएगा ।
बिहार सरकार तो बस इस बात के लिए खुश हो रही है की हमने जैसा आपदा प्रबंधन किया है वैसा आज तक हुआनही है और लोग हमसे पूछने के लिए आ रहे है की आपने इतना बड़ा प्रबंधन कैसे किया ।

नही सुधारी है हालत

शनिवार, 10 जनवरी 2009

मध्यप्रदेश का सिंगुर बना सिंगरौली

एक सिंगूर अभी ख़त्म नही हुआ की दूसरे की तैयारी हो रही है । इस बार बारी बंगाल की नही बल्कि मध्यप्रदेश की है जहाँ सरकार ने सिंगरौली नामक स्थान पर एक पॉवर प्लांट बनने का निर्णय किया है । इससे वहां के लोगों में काफ़ी असंतोष है हो भी क्यों न क्योंकि जब पेट पर लात पड़ती है तो आदमी कुछ भी करने को तैयार हो जाता है । यहाँ एक सवाल पैदा होता है की क्या सिर्फ़ उस क्षेत्र के विकास के बारे में सरकार ही सोचती है जनता को नही लगता की इससे हमारा विकास होगा । यदि जनता को नही लगता तो फ़िर सरकार वैसा विकास करने पर क्यों तुली हुई है जिससे की जनता ही खुश ही नही है । एक तो सरकार जनता की खिलाफत करे और फ़िर विकास की गंगा बहने की बात करे तो फ़िर क्या फायदा कोई हमें बताएगा की दुनिया के किस स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसा होता है । हमें बिजली रोटी दाल की कीमत पर नही चाहिए । यदि सरकार रोजगार देने की बात करती है तो ये भी ग़लत है क्योंकि इस पॉवर प्लांट में बहार के लोगों को ही नौकरी मिलेगी यहाँ के लोगों का हाल भी सिंगुर के लोगों के जैसा ही होगा ।

अभी समय है जनता के साथ सलाह मशविरा कर सरकार इस मामले का कोई निदान निकाले नही तो फ़िर पानी की भांति खून बहेगा , लाशें बिछेंगी और फ़िर अंजाम सिंगुर वाला ही होगा।

शनिवार, 20 दिसंबर 2008

अंतुले का बयान निराशाजनक

एक तरफ़ हमारे देश के जवान देश की रक्षा के लिए जान से रहे हैं दूसरी तरफ़ कोई अंतुले उन्हें साजिस करार दे रहा है अरे नेताजी इनने तो मत गिर जाओ । यदि आप अपने क्षेत्र में विकास कार्य करे और कोई कहे की यह साजिश का हिस्सा है तो आप क्या कहेंगे । जरा सोचिये उस समय आपको कैसा लगेगा जाहिर है उस समय आपको अच्छा नही लगेगा । तो जरा ये बताइए की जिस करकरे ने अपनी जान खोयी है उसकी सहादत को आप निरर्थक करार दे रहे हो यह उस समय हो रहा है जब की उसके परिवार को सहानुभूति की सख्त जरूरत है ।

सोमवार, 1 दिसंबर 2008

यह तो पहले ही हो जाना था

जो कदम कल शिवराज पाटिल ने उठाया वह उन्हें १ साल पहले उठा लेना चाहिए था । लेकिन क्या करे सत्ता का मोह ऐसा है की छूटता ही नही है खैर इसमे उनका कोई दोष नही है । सबसे बड़ी बात यह है की यूपीए के घटक दल भी इनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है की सत्ता में शामिल लोग ही उनके काबिलियत को लेकर पेराश्न्चिंहउठा रहे हैं । खैर अब उनको भी शान्ति मिल गयी होगी की देर से ही सही लेकिन कदम उठाया तो गया । अब इस समय इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता की यह कदम चुनावी लाभ उठाने के लिए लिया गया है । मुंबई में एक तरफ़ जान बचने की कशमकश चल रही थी दूसरी तरफ़ दिल्ली में मतदान हो रहा था उस समय लोगों के दिमाग पर बमविस्फोट का भय चढा हुआ था ऐसे में मतदान का रूख भी बदला । कांग्रेस को लगा की यही समय है जरूरी फेरबदल कर लिया जाए नही तो इसका नुक्सान लोकसभा चुनाव में हो सकता है । कांग्रेस के नेता जिस तरह बयां दे रहे हैं उससे भी वे लोग लगता नही की वे ज्यादा गंभीर हैं । आर आर पाटिल महाराष्ट्रा के गृह मिनिस्टर का बयां तो निःसंदेह हाश्यास्पद था ।

शुक्रवार, 28 नवंबर 2008

जान बड़ी या पैसा

हमें जब पैसा कमाना होता है तो अधिकतर लोग मुंबई की तरफ़ जाते है लेकिन सवाल पैदा होता है की जान ज्यादा प्यारी है या पैसा । पिछले कुछ समय से जैसी आतंकी वारदातें हुयी है उससे तो यही लगता है की जान की कोई कीमत ही नही रह गयी है । जब जिसकी इच्छा होती है हमें गाजर मुली की तरह काटकर चला जाता है । इसके लिए हम सरकार को दोषी ठहरा सकते है लेकिन पूरी तरह नही क्योंकि हम भी जागरूक नही हैं । मुंबई में जहाँ भी घटनाएँ हुई है वहां रह रहे लोगों कजो यह पता था की कुछ लोग संदिग्ध हैं लेकिन वे अपनी जिम्मेवारी से बचते रहे और परिणाम यह रहा की सबसे बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया गया । इस बार तो एकदम सीधा वार किया गया । इससे यह पता चलता है की वे कितने तेज हैं। और हम पीछे रह जाते हैं । इंग्लिश टीम का क्रिकेट दौरा रद्द हो गया जिस मेहमानबाजी पर हम इतराते थे वही आज हमारे लिए कलंक बन गयी अब हम किस आधार पर कहें की हम पाक में खेलने नही जायेंगे क्योंकि हमारा घर भ तो उतना ही असुरक्षित है। हम दुनिया में तीसरी बड़ी शक्ति होने का दावा करते हैं लेकिन ये बताइए की जब जान ही सुरक्षित नही तो फ़िर अन्य चीसों की क्या गुअरंती है । हा,ने अमरीका से तरक्की करनी सीख ली तो फ़िर हम इन आतंकियों से निबटने का तरीका क्यों नही सीख पाये । एक बार ९/११ होने के बाद अमरीका में फ़िर वैसी कोई घटना नही हुयी प्रयास तो वहां भी किए गए थे और हमारे यहाँ तो हर रोज ही ऐसी घटना हो रही है । सरकार की कारगुजारियों की मैं चर्चा बिल्कुल भी नही करूँगा क्योंकि उनका तो इसमे कुछ भी नही जाता है दो सद्भावना भरी लाइन कह दी और पैसा दे दिया । क्योंकि उनके पास इच्छा शक्ति का अभाव है वरना इन समस्यायों का समाधान हम कब कर लिए होते लेकिन यहाँ भी तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है । आज भारत जल रहा है और हम जनता को ही मिलकर कुछ करना होगा अपने देश की साख बचानी होगी।

मंगलवार, 25 नवंबर 2008

जनता को सिर्फ़ दुःख देते हैं

देखिय चुनावों में एक ओर जहाँ जमकर पैसा बहाया जाता है वही जनता को भी काफ़ी दुःख दिया जाता है । काम तो कोई बजी नेता नही करता लेकिन वोट मांगने सब आ जाते हैं पता नही इन लोगों को न्शाराम आती है की नही । एक ओर तो या आचार संहिता का अलंघन भी करते हैं देर रात तक चुनाव प्रचार के नाम पर सिर्फ़ शोर करते हैं । बताइए एक तो ५ साल या अपना काम नही करते और चुनाव प्रचार के समय हम जनता को दुःख देते हैं ।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2008

मदद की जरूरत अमीरों को है गरीबों को नहीं

आज अखबार खोला और जब ख़बर पढ़ा तो लगा की जो सरकार को चुनती है उसके प्रति सरकार का कोई दायित्वा नही है और जो लोग वोट देने नही जाते सरकार उनकी चिंता ही ज्यादा करती है । अब तो कहना पडेगा की प्रजातंत्र अमीरों का ,अमीरों के लिए और अमीरों की सरकार है तो यह ग़लत नही होगा । आप ही जरा बताइए इस देश में मदद की जरूरत किसे है गरीबो को या एयरलाइन्स के मालिकों को , आमजन को गाड़ी चलाबे के लिए ५५ रुपये में पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है लेकिन एयरलाइन्स के मालिकको हवाई जहाज चलाने के लिए तेल ४० से भी कम दाम पर तेल मिल रहा है । अब क्यों मिल रहा है इस बारे में तो सरकार ही बता सकती है लेकिन हमें तो यही लगता है की देश में कृषि सिंचाई सुविधा से ज्यादा एयरलाइन्स को मदद पहुँचने की है । ज्यादा उत्पादन होने से पेट भरेगा लेकिन ज्यादा जहाज पर चढ़ने से पैसा घटेगा और यह हमारा पेट ही काटेगा । लेकिन सरकार के लिए जहाज ज्यादा महत्वपूर्ण है । यदि ऐसा है तो चुनावी घोषणापत्र में जनता के लिए इतने वादे क्यों करते हैं बेहतर तो यही हीकी आप इन अमीरों के लिए ही वादे करें। यही आपको वोट देंगे और पैसा भी॥ पर्यटन उद्योग घाटे में जाने से इतना बड़ा अहित नही होता जितना की अभी सरकार कर रही है । क्यों चुनावों के समय गरीबी हटाने का रोना रोते है । बेहतर तो होगा की इन गरीबों को ही हटा दे। न रहेगा बॉस न बजेगी बांसुरी .मतलब न रहेंगे गरीब न होंगी तकलीफ । फ़िर सरकार और उनके अमीर दोस्त सब खुश रहें..

किस पर करें कोई विश्वास

आज दुनिया का हर रिश्ता हाशिये पर है चाहे माँ बाप का हो या कोई अन्य रिश्ता हर रिश्ते की एक ही हालत है किसी भी रिश्ते पर कोई भी विश्वास नही करता । सवाल उठता है क्यों नही करता आख़िर जब बेटा बेटी ही माँ बाप का कत्ल करने लगेंगे तो कैसे कोई विश्वास करेगा किसी पर । जिस दिन मिस मेरठ की माँ ने उसे जन्म दिया होगा उस दिन सोचा भी नही होगा की एक दिन इसी के हाथों मेरेहत्या होगी । कम से कम इतना बुरा तो कोई नही सोचता आख़िर सोचे भी तो कैसे वह अपना खून है वह कैसे दगा कर सकता है । लेकिन आज ऐसा हो रहा है मिस मेरठ ने अपने दोस्त की मदद से अपने परिजनों की हत्या की है इसके पीछे की कहानी जो भी हो लेकिन बात इतनी गंभीर भी नही थी की उसका अंजाम ह्त्या होता । आज माता पिता दुनिया में तो नही ही रहे लेकिन मिस मेरठ को क्या हासिल हुआ जिल्लत लोगों की गाली । यही न या कुछ अच्छी चीज़ मिली हमें नही लगता की कोई अच्छी चीज़ मिली होगी । माना की आज पैसों का महत्वा बढ़ गया है लेकिन इतना भी नही की हम दुनिया के हर रिश्ते को टाक पे एअख दे । अब भी समय है की हम अपनी नैतिकता को बचा सकते हैं वरना आज तक जो हम दुनिया को नैतिकता का जो पाठ पढाते है कल से हमारे पास वह भी नही होगा ।

गुरुवार, 13 नवंबर 2008

यह न कभी सोता है न ही कोई स्थाई दोस्त है

दोस्तों प्लीज चिंता मत कीजिये मैं जो कह रहा हूँ वह कोई आश्चर्य नही है क्योंकि जरा सोचकर देखिये की हमारे लिए तो ६ घंटे की नींद तो जरूरी होती है लेकिन क्या पैसा कभी सोता है क्या । यदि भारत में जागता है तो कही और सोता है , कही और जगता है तो भारत में सोता है। ऐसे में यह ख़याल आना सहज है की क्या इसे नींद नही आती क्या । यदि आप किसी को अचानक पूछेंगे की कौन कभी नही सोता है तो शायद ही कोई जवाब दे पाए लेकिन जब आप बताएँगे तो शायद ही कोई इनकार करे । ठीक वैसे ही कोई इसका स्थाई दोस्त भी नही होता किसी को अमीर और किसी को गरीब बनते देर ही कितनी लगती है आजकल । हम अमेरिका के उदहारण को देख सकते हैं । तो इस सख्स से जरा बचकर रहिये.नही तो आपको भी यह नाग के स्टाइल में दस सकता है।

गुरुवार, 6 नवंबर 2008

आख़िर उमा ने थप्पर क्यों मारा

जब आपकी पार्टी में कोई नेता होता है तो आप उसकी इज्जत करते हैं और वह भी आपकी इज्जत करता है लेकिन यदि आप उसकी इज्जत लेने पर उतारू हो तो फ़िर क्या होगा । वह भी ऐसे समय में जब चुनाव हो उस समय आपकी एक एक हरकत मिडिया के सामने होती है और आप गलती कर बैठती है तो फ़िर आपको भोगना तो पड़ेगा ही न । जरा बताइए इस समय उमा भारती पर क्या बीत रही होगी जब पार्टी का एक नेता उनके द्वारा अपमान किए जाने पर पार्टी छोरकर चला जाता है तो आपकी जगहसाई होगी न । तो फ़िर क्यों करते हैं ऐसा । इस समय यदि आपके पार्टी की अन्दर की बातों को यदि वह लीक कर दे तो नुक्सान किसका होगा बताइए । आप सीएम बनाना चाहती हैं वह तो फिलहाल नही चाहता । तो सिर्फ़ अपनी ही इज्जत मत कीजिये दूसरों की भी इज्जत किया कीजिये ।

आख़िर उमा ने थप्पर क्यों मारा

सोमवार, 3 नवंबर 2008

मंदी का असर आतंकियों पर नही

अभी पूरी दुनिया में मंदी है लेकिन ऐसा लगता है की आतंकियों की दुनिया इससे अप्रभावित है वहां कोई मंदी नही है । पिछले कई महीने में इतने सारे बम विस्फोट हो चुके हैं की कही से भी नही लगता की यहाँ अभी मंदी है । दरअसल बात यह है की इनका जो आका है न पकिस्तान वह मंदी से काफ़ी प्रभावित है उसकी हालत इतनी ख़राब हो चुकी है की अब वह आतंकियों को धन नही दे सकता । इससे आतंकी संघटन भी घबरा गए हैं उन्हें लगने लगा है की जो करना है जल्दी कर लो बाद में पता नही कुछ करने को मिले भी या नही । तो जो भी आतंकी कार्रवाई हो रही है वह हताशा का नतीजा है उससे ज्यादा कुछ भी नही। लेकिन यह कहकर हम और हमारी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच नही सकते आख़िर दायित्वा हमारा भी है की हम भी देशः को कुछ दे । कम से कम ऐसे बुरे समय में हम अपने ऊपर संयम रखकर और दूसरो की मदद कर हम मदद कर सकते हैं।,

मंदी से प्रभावित नही आतंकी

बुधवार, 22 अक्टूबर 2008

राज ठाकरे का जनाधार ही नही है

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष rअज ठाकरे जो इस समय काली करतूत कर रहे हैं उसकी जितनी भर्तसना की जाए कम है क्योंकि जो काम वो कर रहे है वह कहीं से भी जायज नही है आख़िर किसने उनको यह अधिकार दिया की वे बिहारियों पर जुल्म धाएं । यह उनकी राजनितिक हताशा का प्रतिक है यह दर्शाता है की जनता के मध्य उनका जनाधार कम है इसलिए भी वे इस तरह के ग़लत कार्य कर रहे हैं । इसका सीधा लाभ उनके विपक्ष को मिलेगा उन्हें यह लगता होगा की हम सारा काम मराठियों के हित के लिए कर रहें हैं लेकिन बिहार टाटानगर में जो लोगों पर हमले हो रहे हैं क्या वे कभी राज ठाकरे को माफ़ करेंगे । यहाँ राज ठाकरे यह बताएं की वे अपना जनाधार किन मराठियों के मध्य बनाना चाहते हैं वे जो सिर्फ़ महाराष्ट्र में रहते हैं या फ़िर देश के अन्य भागों में रहने वाले मराठियों के मध्य भी । इतिहास गवाह है की आज तक हिंसा से किसी का भी भला नही हुआ है फ़िर यह बात उनके समझ में कुओं नही आती । राज ठाकरे के घटना को लेकर देश के अन्य भागो में जो प्रतिक्रिया हो रही है जो हिंसक करवाई हो रही है उसका देश के सेहत पर बहुत ख़राब प्रभाव पड़ेगा ।

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2008

यदि आपको कंप्युटर से दूर रहना हो .............

आज का युग कंप्युटर का युग है जरा आप सोचिये क्या अखबार बिना कंप्युटर के निकल सकते हैं ठीक वैसे ही पत्रकार भी कंप्युटर से दूर नही रह सकते लेकिन वायरस एक ऐसी बीमारी है की इसने पत्रकारों को कंप्युटर से दूर कर दिया वह भी एक नही पूरे एक सप्ताह के लिए । आपको लगेगा की जैसे हमारा नाश्ता कोई छीन ले गया हो लेकिन क्या करे ऐसा कभी कभी हो जाता है इसकी मार सिर्फ़ छात्रों पर ही नही बल्कि हमारे परमप्रिय पिता समान गुरु पर भी पड़ा जब वे हमारा दर्द सहते हैं तो आप सोचिये क्या हमें दर्द नही हुआ होगा लेकिन क्या किया जा सकता है जब जिसको मौका मिलता है सब उसको खूब भाजानते हैं । मानव प्रवृति ही कुछ ऐसी है फ़िर भी हम अच्छा मानव कहलाना पसंद करते हैं । क्या कीजियेगा हम अपना आकलन करते ही नही हैं । लगभग ५ दिन बाद जब हमारे हाथ कंप्युटर लगे तो हमने खूब कंप्युटर को ढोलक की तरह बजाया करते भी क्यों नही आख़िर कई दिन बाद जो यह सुख मिला था

यदि आपको कंप्युटर से दूर रहना हो