शुक्रवार, 19 सितंबर 2008

क्यों मानते हैं हिन्दी दिवस

१४ सितम्बर बीत चुका है एक और हिन्दी दिवस चला गया लेकिन हमने हासिल क्या किया । शायद कुछ नही फ़िर वही पुराना राग कोई साहित्यकार आया भाषण दिया और फ़िर समापन हो गया हिन्दी दिवस का , आख़िर ऐसा क्यों न हो और आगे भी होता रहेगा क्योंकि हम भारतीय जो ठहरे हमें हर चीज़ चोरी करने की आदत सी हो गयी है जब हमने अपनी राजनितिक व्यवस्था को ही चोरी कर लिया है तो फ़िर भाषा किस खेत की मूली है । हम और इसके लिए उत्तरदायी संस्था भी इस दिशा में कुछ नहीं कर रही है दुनिया में हर देश का अपनी भाषा में अच्छी किताब है लेकिन भारत में इसकी निहायत कमी है हम इंग्लिश किताब पढने में और बोलने में भी फक्र महसूस करते हैं क्योंकि हम कुछ करना नहीं चाहते हैं ठीक है हम भाग्य के सहारे जो ठहरे । हमारा कल्याण भी दूसरा ही करेगा ।

रविवार, 14 सितंबर 2008

..........नहीं तो पूरा भारत जल उठेगा

लगातार बम्बिस्फोतों से देश के कई शहर जल रहें है जयपुर अहमदाबाद डेल्ही क्या बात करें पूरा देश ही जल जाएगा क्यों नहीं यह रफ्त्तार कम हो रही है या रूक रही है ,इन सब का असर तो आमजनता पर ही पड़ता है । नेताओं का क्या है वो तो एसी के अंदर ही बंद रहते है मरे भी तो जनता जो भी हो जनता का हो । आज भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने तीन बार मिडिया से बात करने के दौरान ड्रेस बदली मतलब जनता मरे कोई बात नही हमें तो मंत्री होने का परिचय देना है । जरा कोई पूछे उनसे की उन्हें किसी फैशन परेड में जाना था क्या यदि वहीँ जाना था तो फ़िर दिखावटी तौर पर अस्पताल क्यों गए । हर विस्फोट के बाद वे एक ही तरह का बयान देते है लेकिन आज तक पहले के सभी मामलों की जांच की दिशा में कोई ख़ास प्रगति नहीं हो पायी है आज देश के पास आतंकवाद से लड़ने का कोई हथियार नहीं है एक जो पोटा था उसे भी ख़त्म कर दिया गया तो बताइए अब क्या होगा।

सोमवार, 8 सितंबर 2008

बिहार की हालत और हो गयी बदतर

माना की बिहार में जल का स्तर कम होना शुरू हो गया है लेकिन अब तो वहां की परेशानियाँ और भी बढ़ गयी है क्योकि वहां अब महामारी का प्रकोप काफ़ी बढ़ गया है सही मातृ में वहां दवाई उपलब्ध नहीं है लोग मरन्नासन्न अवस्था में हैं लेकिन सुनाने वालों की संख्या बहुत कम है। बिहार को जो सुविधा मिली है वह काफ़ी काम है यदि १००० रूपया को ४० लाख लोगों में बांटे तो वह २५०० से कुछ ही ज्यादा होता है तो आप ख़ुद ही समझिये की जो लोग इतने दिनों में अपना घर द्वार सहित कितने रिशेदारों को भी खो चुके है जरा सोचकर देखिये इतने कम पैसे में उनके किस जरूरत की पूर्ति होगी न तो वे इस पैसे से अपना घर बनवा सकते हैं और न ही कुछ अन्य चीजें । बहुत होगा तो वे इस पैसे से वे कुछ दिनों तक सिर्फ़ अपना पेट ही भर सकते हैं । लेकिन आगे क्या होगा इस बारे में किसी ने कुछ नहीं सोचा । इस समय जरूरत है की हम सभी देश्वाशी बिहार के लोगों के साथ खड़ा हों क्योंकि उन्हें इस समय आर्थिक के साथ साथ भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता की जरूरत है ।

शुक्रवार, 5 सितंबर 2008

क्या करें यहाँ कोई पैसा नहीं लेता

बहुत हल्ला कर रही थी सरकार।कुछ नही होगा लेकिन बहुत कुछ हो गया । परमाणु डील के नाम पर खरीद फ़रोख्त कर सरकार तो बच गयी लेकिन जिस चीज़ के लिए आपने इतना किया वहीँ पर जाके नैया लटक गयी , मनमोहन सरकार ने इस मुद्दे पर जनता सहित अन्य राजनितिक दलों को भी धोखा दिया है । आज हमारी संप्रभुता ताक पर रख दी गयी है जिसके बिना किसी राज्य का कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता लेकिन अब हो भी तो क्या सरकार अमरीकी जाल में फंस ही गयी है सरकार को आख़िर कहना ही पड गया की अब हम परमाणु परीक्षण नहीं करेंगे जी की बिल्कुल नहीं होना चाहिए था कहने का अर्थ यह है की आपकी सरकार है तो आपके मन में जो भी आएगा आप करते जाइयेगा आप यह नही देखियेगा की इसका क्या असर होगा।सरकार का यहाँ भी वश नहीं चला नहीं तो यहाँ भी खरीद फ़रोख्त कर लेते लेकिन क्या करें लोग हैं की घूस लेंगे ही नहीं क्योंकि वे बहुत इमानदार हैं ।

मंगलवार, 2 सितंबर 2008

कौन सुनेगा बिहार की .......................

इन दिनों बिहार बाढ़ की चपेट में है और लगभग ४० लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । इस मुश्किल की घड़ी में हम सब देश्वाशी को चाहिए की बिहार की जनता का साथ दे लेकिन देखिये सरकार ही इन लोगों के साथ नहीं है यदि सरकार कोई दिशानिर्देश जारी भी करती है तो अफसरशाही का तो यह आलम है की वे सरकार पर दोष लाद देते हैं जरा सोचये क्या इसी चीज़ के लिए हमारे नेता वोट मांगने आते हैं । जब काम पड़ी तो हाथ फैलाकर वोट मांग लिया अब समय है की सरकार भी उन सभी समस्या से ग्रस्त लोगों की मदद करे जो बाढ़ रुपी आपदा का सामना कर रहें हैं । यदि हम दिल्ली में बैठें बिहार के नेताओं की बात करें तो वे भी लोगों की मदद करने के बजाय इसका इस्तेमाल चुनावी अभियान के रूप में कर रहें हैं। जो भी दल वाले हैं वो इस समय यदि लोगों की मदद करते तो उन्हें आराम से वोट मिल जाता लेकिन वो चीज़ कोई नहीं करेगा । केन्द्र सरकार ने १००० करोर का पॅकेज दिया है लेकिन कितना लोगों तक पहुंचेगा इस बारे में अभी संदेह ही है।

गुरुवार, 28 अगस्त 2008

क्यों अब तो आपका मुंह बंद हो जायेगा न

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ के हारने के बाद सबका यही कहना था कि भारत वनडे श्रंखला भी हारेगा कहना भी सही था क्योंकि जिस तरह से टीम की दुर्गति हुई थी उससे तो यही लगता था की लोग सही कह रहे हैं लेकिन क्या हुआ असली परिणाम सभी ने देख लिया इससे सब को यह पता चल गया होगा की धोनी किस चिडिया का नाम है । अब तो शायद यही लोग कहने लगेंगे की असस्भव को सम्भव करने वाली चिडिया का नाम धोनी है और जो लोग चैनलों के स्टूडियो में बैठकर सिर्फ़ बक बक करना जानते हैं उन्हें भी पता लग गया होगा की हमारी भविश्यवाणी कितनी सच थी । माना की कुंबले हार गए लेकिन इसी आधार पर धोनी के बारे में कहना ग़लत होगा । ऐसा दो बार हो चुका है । ऑस्ट्रेलिया में हम टेस्ट हारे फ़िर धोनी ने वनडे जीती वह भी बड़े शान से , फ़िर यही चीज श्रीलंका में भी हुआ हम पहली बार श्रंखला जीते । इसलिए यह कहना की पहले जो हुआ वही फ़िर होगा बिल्कुल ग़लत है । यदि यह देखते हुए टेस्ट की कप्तानी भी यदि माही को मिल जाए तो कोई आश्चर्य नही होना चाहिए ।

सोमवार, 25 अगस्त 2008

चैनल वालों को मिल गया मसाला

किसी ने आशा नहीं की थी कि भारत श्रीलंका में लगातार २ एकदिनी मैच जीत लेगा लेकिन भारतीयों के संयुक्त प्रयासों से ऐसा हुआ तो अब चैनल वालों को एक नयी चीज़ मिल गयी है । पहले वे दिखाते थे की भारत को एम् फैक्टर यानी मुरली और मेंडिस का काट धुन्धना होगा लेकिन कल जब भारत के खिलाड़ियों ने उसकी खूब ठुकाई की है तब भी चैनल और अखबार वाले यही दिखायेंगे की अब देखिये मेंडिस की काट ढूंढ ली गयी है । क्या एक ही मैच हर चीज़ का पैमाना होता है ठीक ऐसा ही गाले के दूसरे टेस्ट के बाद भी हुआ था उस समय भी लिखा गया कि भारत ने मेंडिस की काट ढूंढ ली है और फ़िर तीसरे टेस्ट में हम हार गए ऐसा न हो की हम फ़िर वैसा ही करें। मुरली तो वैसे भी हमारे खिलाफ चल नहीं रहे है तो फ़िर एम् फैक्टर का डर कैसा। लेकिन हमें यानी चैनल व अख़बार वालों को मसाला तो मिल ही गया यदि विश्वास न हो तो कल का अखबार जरूर देखियेगा ।