रविवार, 5 अक्टूबर 2008

राहुल भइया दिखावा मत कीजिये

आजकल आप कुछ ज्यादा ही जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं ऐसा क्यों क्योंकि चुनाव आने वाला है । मतलब सीधा है की आपलोग जनता को मूर्ख समझते हैं की २ दिन कचरा उठाकर या फ़िर जनकल्याण का कार्य कर आप जनता को अपने पक्ष में कर लेंगे । जितनी म्हणत आप इस कार्य में कर रहे है उतना वक्त आपने अपने कार्यकर्ताओं को देकर समझाया होता की वे जनकल्याण का कार्य करें तो आज आपको न तो कचरा उठाना पड़ता न कुछ और कार्य जो आप आज कर रहे हैं । जनता के पास एक मौका होता है जिसका इस्तेमाल वह ५ साल में करती है और राजा को फ़कीर बना देती है इसका अंदाजा आपको लग गया इसलिए आप जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी ही क्यों कर रहें हैं पिछले ४ साल से आप कहाँ सोये हुए थे । आपको तो युवराज कहा जाता है तो फ़िर आप यह क्यों कर रहे हैं , यदि आप यह करेंगे तो फ़िर अन्य लोग क्या करेंगे । आप तो जहाँ भी जाते हैं और जो भी करते है वह तो पूर्व नियोजित होता है तो फ़िर ऐसा दिखावा क्यों मत कीजिये मैं तो बस इतना ही कहूँगा ।

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2008

शास्त्री को हम भूल जाते है

कल गाँधी जयंती मनाई गयी टीवी चैनल में भी खूब दिखाया गया लेकिन लोग शास्त्री जी की लोग भूल गए यह गांधीजी का प्रभाव कहे या कुछ और लेकिन उन्हें याद किया जाना चाहिए वे हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे पाक के खिलाफ युद्ध में हम उन्ही के नेतृत्व में जीते थे । इस साल तो ईद भी २ अक्टूबर को ही था इसलिए भी लोगों को और कम याद आया । बनारस का यह लाल एक अद्भुत प्रतिभा का धनी था । नेहरू जी के बाद प्रधानमन्त्री पड़ को उन्होंने गरिमा प्रदान की लेकिन हम अक्सर भूल जाते हैं । गाँधी की तस्वीर तो आपको दफ्तरों में भी मिल जायेगी लेकिन इनके लिए तो आपको दिया जलाना होगा बताइए इसमे क्या दोष उनका है यदि वे ज्यादा दिन तक जिंदा होते तो और भी ज्यादा देश के लिए कर गुजरते लेकिन ऊपर वाले ने उन्हें जल्दी ही हमसे छीन लिया। n

गुरुवार, 25 सितंबर 2008

अफ़सोस सोच नहीं बदली

कहा जाता है कि आपके परिवर्तन का सबसे बड़ा परिचायक है कि आपके सोच में परिवर्तन हुआ है कि नहीं । आप लाख अपनी वेश भूषा बदल ले और नए आधुनिक कपड़े पहन ले फ़िर भी आप तभी लोगों कि नजर में पहचाने जायेंगे जब आपकी सोच में परिवर्तन आएगा । आपने गांव के लोगों को देखा होगा जब वे गाँव से बह्गर कमाने के लिए जाते है और फ़िर जब गांव लौटकर आते है तो उनका रंग ढंग सब बदला होता हैवे अपनी भाषा भी भूल जाते हैं इससे सबसे ज्यादा नुक्सान भी उन्ही का होता है गाँव में उन्ही कि किरकिरी होतो है वे उन्ही कि उन्ही कि नजरों में गिर जाते हैं लेकिन इससे हासिल क्या होता है वे तो वही बता सकते हैं ॥ कहने का अर्थ यह कि धोबी का कुत्ता न घर का ना घाट का। ऐसा ही कुछ हुआ पिछले दिनों जब हम दिल्ली गए तो जब वहां से लौटे तो फ़िर लगा कि जैसे फिजा बदल गयी है हर कोई अलग सा दिखने लगा जब हम डेल्ही गए थे उस समय तो लगा था कि जब अगले बार मिलेंगे तो शायद २ गुने उत्साह से मिलेंगे लेकिन अहमर सारा उत्साह काफूर हो चुका था हम आर्ष से फर्श पर आ गए थे महानगर कि संस्कृति हमारे सर पर पूरी तरह चढ़ चुकी थी अहम आपस में ही इज्ज़त खो चुके थे बगल से हम ऐसे गुजर जाते है जैसे कि हर कोई हर किसी से अनजान है अब तो यही लगता है कि हम क्यों मिले बेहतर होता कि हम नहीं मिलते । यदि कोई सोच बदल्लकर आता तो वास्तव में बहुत खुशी होती लेकिन अफ़सोस के साथ कहना पड़ेगा कि सोच आन्ही बदली । काश सोच बदली होती

बुधवार, 24 सितंबर 2008

हम मेहमानों का सवागत करना जानते हैं

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरी पर है और टीम देखने से लगता है की काफ़ी भयभीत है लेकिन हम यह बताना चाहते है की भारत मेहमानों की आवोभगत करना जानती है और आप बिल्कुल ना डरें यह वही देश है जहाँ मेहमानों के स्वागत के लिए लोगों ने अपनी जान तक से दी है । इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम बहुत दरी हुई है जिस तरह का माहौल है उस वातावरण को देखकर यह डर होना स्वाभाविक है लेकिन आप अतिरिक्त चिंता न करें । आप अपना पूरा ध्यान खेल पर लगायें नही तो आपका खेल प्रभावित होगा । हम सभी क्रिकेट प्रेमी अच्छा क्रिकेट देखना चाहते है इसलिय आप सिर्फ़ अपना ध्यान खेल पर लगायें ।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2008

क्यों मानते हैं हिन्दी दिवस

१४ सितम्बर बीत चुका है एक और हिन्दी दिवस चला गया लेकिन हमने हासिल क्या किया । शायद कुछ नही फ़िर वही पुराना राग कोई साहित्यकार आया भाषण दिया और फ़िर समापन हो गया हिन्दी दिवस का , आख़िर ऐसा क्यों न हो और आगे भी होता रहेगा क्योंकि हम भारतीय जो ठहरे हमें हर चीज़ चोरी करने की आदत सी हो गयी है जब हमने अपनी राजनितिक व्यवस्था को ही चोरी कर लिया है तो फ़िर भाषा किस खेत की मूली है । हम और इसके लिए उत्तरदायी संस्था भी इस दिशा में कुछ नहीं कर रही है दुनिया में हर देश का अपनी भाषा में अच्छी किताब है लेकिन भारत में इसकी निहायत कमी है हम इंग्लिश किताब पढने में और बोलने में भी फक्र महसूस करते हैं क्योंकि हम कुछ करना नहीं चाहते हैं ठीक है हम भाग्य के सहारे जो ठहरे । हमारा कल्याण भी दूसरा ही करेगा ।

रविवार, 14 सितंबर 2008

..........नहीं तो पूरा भारत जल उठेगा

लगातार बम्बिस्फोतों से देश के कई शहर जल रहें है जयपुर अहमदाबाद डेल्ही क्या बात करें पूरा देश ही जल जाएगा क्यों नहीं यह रफ्त्तार कम हो रही है या रूक रही है ,इन सब का असर तो आमजनता पर ही पड़ता है । नेताओं का क्या है वो तो एसी के अंदर ही बंद रहते है मरे भी तो जनता जो भी हो जनता का हो । आज भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने तीन बार मिडिया से बात करने के दौरान ड्रेस बदली मतलब जनता मरे कोई बात नही हमें तो मंत्री होने का परिचय देना है । जरा कोई पूछे उनसे की उन्हें किसी फैशन परेड में जाना था क्या यदि वहीँ जाना था तो फ़िर दिखावटी तौर पर अस्पताल क्यों गए । हर विस्फोट के बाद वे एक ही तरह का बयान देते है लेकिन आज तक पहले के सभी मामलों की जांच की दिशा में कोई ख़ास प्रगति नहीं हो पायी है आज देश के पास आतंकवाद से लड़ने का कोई हथियार नहीं है एक जो पोटा था उसे भी ख़त्म कर दिया गया तो बताइए अब क्या होगा।