बेइज्जती प्रूफ हो जाने के फायदे
4 हफ़्ते पहले
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष rअज ठाकरे जो इस समय काली करतूत कर रहे हैं उसकी जितनी भर्तसना की जाए कम है क्योंकि जो काम वो कर रहे है वह कहीं से भी जायज नही है आख़िर किसने उनको यह अधिकार दिया की वे बिहारियों पर जुल्म धाएं । यह उनकी राजनितिक हताशा का प्रतिक है यह दर्शाता है की जनता के मध्य उनका जनाधार कम है इसलिए भी वे इस तरह के ग़लत कार्य कर रहे हैं । इसका सीधा लाभ उनके विपक्ष को मिलेगा उन्हें यह लगता होगा की हम सारा काम मराठियों के हित के लिए कर रहें हैं लेकिन बिहार टाटानगर में जो लोगों पर हमले हो रहे हैं क्या वे कभी राज ठाकरे को माफ़ करेंगे । यहाँ राज ठाकरे यह बताएं की वे अपना जनाधार किन मराठियों के मध्य बनाना चाहते हैं वे जो सिर्फ़ महाराष्ट्र में रहते हैं या फ़िर देश के अन्य भागों में रहने वाले मराठियों के मध्य भी । इतिहास गवाह है की आज तक हिंसा से किसी का भी भला नही हुआ है फ़िर यह बात उनके समझ में कुओं नही आती । राज ठाकरे के घटना को लेकर देश के अन्य भागो में जो प्रतिक्रिया हो रही है जो हिंसक करवाई हो रही है उसका देश के सेहत पर बहुत ख़राब प्रभाव पड़ेगा ।
आपका यह अंदाज अब हम सबको ज्यादा दिन तक देखने को नही मिलेगा क्योंकि आपने संन्यास की घोषणा कर दी है । आपका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है आपने भारतीय क्रिकेट को एक नयी पहचान दी है दुनिया के सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों पर आपने जीत दर्ज की है । आपकी विदाई सम्मानजनक तरीके से हो रही है सारा भारतीय क्रिकेट आपका कर्जदार रहेगा । आपने सही समय पर संन्यास लिया है इस समय जब ढेर सारे नए क्रिकेटर आ रहे है और आप पर अच्छा प्रदर्शन का दबाव था आपने संन्यास की घोषणा कर थोड़ा सा अचंभित तो जरूर किया लेकिन मेरे ख़याल से सही किया क्योंकि आप अपने कैरियर के अन्तिम श्रंखला में और अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे वह भी बिना किसी दबाव के । इस समय जो फैब फॉर के विदाई की बात चल रही है उसका श्रीगणेश आपने कर दिया है आशा करते हैं की अन्य लोग भी आपका अनुसरण करेंगे लेकिन प्लीज़े एक साथ संन्यास मत लीजियेगा नही तो टीम बिखर जायेगी । आशा है आप सदा भारतीय क्रिकेट की सेवा करते रहेंगे।
आजकल आप कुछ ज्यादा ही जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं ऐसा क्यों क्योंकि चुनाव आने वाला है । मतलब सीधा है की आपलोग जनता को मूर्ख समझते हैं की २ दिन कचरा उठाकर या फ़िर जनकल्याण का कार्य कर आप जनता को अपने पक्ष में कर लेंगे । जितनी म्हणत आप इस कार्य में कर रहे है उतना वक्त आपने अपने कार्यकर्ताओं को देकर समझाया होता की वे जनकल्याण का कार्य करें तो आज आपको न तो कचरा उठाना पड़ता न कुछ और कार्य जो आप आज कर रहे हैं । जनता के पास एक मौका होता है जिसका इस्तेमाल वह ५ साल में करती है और राजा को फ़कीर बना देती है इसका अंदाजा आपको लग गया इसलिए आप जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी ही क्यों कर रहें हैं पिछले ४ साल से आप कहाँ सोये हुए थे । आपको तो युवराज कहा जाता है तो फ़िर आप यह क्यों कर रहे हैं , यदि आप यह करेंगे तो फ़िर अन्य लोग क्या करेंगे । आप तो जहाँ भी जाते हैं और जो भी करते है वह तो पूर्व नियोजित होता है तो फ़िर ऐसा दिखावा क्यों मत कीजिये मैं तो बस इतना ही कहूँगा ।