बुधवार, 14 जनवरी 2009

नही बदली है हालत कोशी को कोसने वालों की

हाँ दोस्तों आप सब को यह मंजर तो याद ही होगा पूरा देश उस समय इन्ही के बारे में सोच रहा था । सरकार ने जहाँ बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया तो पूरे भारत से उनके लिए मदद की बयार आ रही थी लेकिन आज क्या हालत है उनकी यह जानने में न हमारी न ही आपकी ही कोई रूचि है । हमारी तो मजबूरी हो सकती है लेकिन सरकार की क्या मजबूरी हो सकती है क्योंकि जनता ने उन्हें चुना है और वे इस समय उनके दुःख से मुंह मोडे हुए है । क्या करे जब तक इसे लेकर राजनीति करनी थी कर ली अब क्या है हमारा ।
आज भी हालत वैसे ही हैं बदला है तो बस इतना ही की अब वहन कोशी का पानी नही है । लेकिन लोगों की हालत तो बदतर हो गयी है क्या करे वे बही बाढ़ में अपना सब कुछ तो गवां तो चुके है अब उनके पास कुछ बचा ही नही है । आज वे भूखे पेट सो रहे हैं रात की ठंढ आग तापकर काट रहे हैं सो रहे हैं जानवरों के साथ । भूख ने तो लोगों को काल का नेवला बना दिया है । वहां तो खुशी की कोई बयार ही नही है न बच्चे न ही कहीं कोई सहनाई बज रही है।
वहां तो जिन बच्चों ने उस बाढ़ के समय जन्म लिया था उसका नाम भी उसी तरह का करदिया जैसे की कोशिका या फ़िर प्रलाय्मान इस तरह का नाम बच्चों को इस बाढ़ की दुःख भरी गाथा जिंदगी भर याद दिलाएगा ।
बिहार सरकार तो बस इस बात के लिए खुश हो रही है की हमने जैसा आपदा प्रबंधन किया है वैसा आज तक हुआनही है और लोग हमसे पूछने के लिए आ रहे है की आपने इतना बड़ा प्रबंधन कैसे किया ।

नही सुधारी है हालत

शनिवार, 10 जनवरी 2009

मध्यप्रदेश का सिंगुर बना सिंगरौली

एक सिंगूर अभी ख़त्म नही हुआ की दूसरे की तैयारी हो रही है । इस बार बारी बंगाल की नही बल्कि मध्यप्रदेश की है जहाँ सरकार ने सिंगरौली नामक स्थान पर एक पॉवर प्लांट बनने का निर्णय किया है । इससे वहां के लोगों में काफ़ी असंतोष है हो भी क्यों न क्योंकि जब पेट पर लात पड़ती है तो आदमी कुछ भी करने को तैयार हो जाता है । यहाँ एक सवाल पैदा होता है की क्या सिर्फ़ उस क्षेत्र के विकास के बारे में सरकार ही सोचती है जनता को नही लगता की इससे हमारा विकास होगा । यदि जनता को नही लगता तो फ़िर सरकार वैसा विकास करने पर क्यों तुली हुई है जिससे की जनता ही खुश ही नही है । एक तो सरकार जनता की खिलाफत करे और फ़िर विकास की गंगा बहने की बात करे तो फ़िर क्या फायदा कोई हमें बताएगा की दुनिया के किस स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसा होता है । हमें बिजली रोटी दाल की कीमत पर नही चाहिए । यदि सरकार रोजगार देने की बात करती है तो ये भी ग़लत है क्योंकि इस पॉवर प्लांट में बहार के लोगों को ही नौकरी मिलेगी यहाँ के लोगों का हाल भी सिंगुर के लोगों के जैसा ही होगा ।

अभी समय है जनता के साथ सलाह मशविरा कर सरकार इस मामले का कोई निदान निकाले नही तो फ़िर पानी की भांति खून बहेगा , लाशें बिछेंगी और फ़िर अंजाम सिंगुर वाला ही होगा।

शनिवार, 20 दिसंबर 2008

अंतुले का बयान निराशाजनक

एक तरफ़ हमारे देश के जवान देश की रक्षा के लिए जान से रहे हैं दूसरी तरफ़ कोई अंतुले उन्हें साजिस करार दे रहा है अरे नेताजी इनने तो मत गिर जाओ । यदि आप अपने क्षेत्र में विकास कार्य करे और कोई कहे की यह साजिश का हिस्सा है तो आप क्या कहेंगे । जरा सोचिये उस समय आपको कैसा लगेगा जाहिर है उस समय आपको अच्छा नही लगेगा । तो जरा ये बताइए की जिस करकरे ने अपनी जान खोयी है उसकी सहादत को आप निरर्थक करार दे रहे हो यह उस समय हो रहा है जब की उसके परिवार को सहानुभूति की सख्त जरूरत है ।

सोमवार, 1 दिसंबर 2008

यह तो पहले ही हो जाना था

जो कदम कल शिवराज पाटिल ने उठाया वह उन्हें १ साल पहले उठा लेना चाहिए था । लेकिन क्या करे सत्ता का मोह ऐसा है की छूटता ही नही है खैर इसमे उनका कोई दोष नही है । सबसे बड़ी बात यह है की यूपीए के घटक दल भी इनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है की सत्ता में शामिल लोग ही उनके काबिलियत को लेकर पेराश्न्चिंहउठा रहे हैं । खैर अब उनको भी शान्ति मिल गयी होगी की देर से ही सही लेकिन कदम उठाया तो गया । अब इस समय इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता की यह कदम चुनावी लाभ उठाने के लिए लिया गया है । मुंबई में एक तरफ़ जान बचने की कशमकश चल रही थी दूसरी तरफ़ दिल्ली में मतदान हो रहा था उस समय लोगों के दिमाग पर बमविस्फोट का भय चढा हुआ था ऐसे में मतदान का रूख भी बदला । कांग्रेस को लगा की यही समय है जरूरी फेरबदल कर लिया जाए नही तो इसका नुक्सान लोकसभा चुनाव में हो सकता है । कांग्रेस के नेता जिस तरह बयां दे रहे हैं उससे भी वे लोग लगता नही की वे ज्यादा गंभीर हैं । आर आर पाटिल महाराष्ट्रा के गृह मिनिस्टर का बयां तो निःसंदेह हाश्यास्पद था ।

शुक्रवार, 28 नवंबर 2008

जान बड़ी या पैसा

हमें जब पैसा कमाना होता है तो अधिकतर लोग मुंबई की तरफ़ जाते है लेकिन सवाल पैदा होता है की जान ज्यादा प्यारी है या पैसा । पिछले कुछ समय से जैसी आतंकी वारदातें हुयी है उससे तो यही लगता है की जान की कोई कीमत ही नही रह गयी है । जब जिसकी इच्छा होती है हमें गाजर मुली की तरह काटकर चला जाता है । इसके लिए हम सरकार को दोषी ठहरा सकते है लेकिन पूरी तरह नही क्योंकि हम भी जागरूक नही हैं । मुंबई में जहाँ भी घटनाएँ हुई है वहां रह रहे लोगों कजो यह पता था की कुछ लोग संदिग्ध हैं लेकिन वे अपनी जिम्मेवारी से बचते रहे और परिणाम यह रहा की सबसे बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया गया । इस बार तो एकदम सीधा वार किया गया । इससे यह पता चलता है की वे कितने तेज हैं। और हम पीछे रह जाते हैं । इंग्लिश टीम का क्रिकेट दौरा रद्द हो गया जिस मेहमानबाजी पर हम इतराते थे वही आज हमारे लिए कलंक बन गयी अब हम किस आधार पर कहें की हम पाक में खेलने नही जायेंगे क्योंकि हमारा घर भ तो उतना ही असुरक्षित है। हम दुनिया में तीसरी बड़ी शक्ति होने का दावा करते हैं लेकिन ये बताइए की जब जान ही सुरक्षित नही तो फ़िर अन्य चीसों की क्या गुअरंती है । हा,ने अमरीका से तरक्की करनी सीख ली तो फ़िर हम इन आतंकियों से निबटने का तरीका क्यों नही सीख पाये । एक बार ९/११ होने के बाद अमरीका में फ़िर वैसी कोई घटना नही हुयी प्रयास तो वहां भी किए गए थे और हमारे यहाँ तो हर रोज ही ऐसी घटना हो रही है । सरकार की कारगुजारियों की मैं चर्चा बिल्कुल भी नही करूँगा क्योंकि उनका तो इसमे कुछ भी नही जाता है दो सद्भावना भरी लाइन कह दी और पैसा दे दिया । क्योंकि उनके पास इच्छा शक्ति का अभाव है वरना इन समस्यायों का समाधान हम कब कर लिए होते लेकिन यहाँ भी तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है । आज भारत जल रहा है और हम जनता को ही मिलकर कुछ करना होगा अपने देश की साख बचानी होगी।

मंगलवार, 25 नवंबर 2008

जनता को सिर्फ़ दुःख देते हैं

देखिय चुनावों में एक ओर जहाँ जमकर पैसा बहाया जाता है वही जनता को भी काफ़ी दुःख दिया जाता है । काम तो कोई बजी नेता नही करता लेकिन वोट मांगने सब आ जाते हैं पता नही इन लोगों को न्शाराम आती है की नही । एक ओर तो या आचार संहिता का अलंघन भी करते हैं देर रात तक चुनाव प्रचार के नाम पर सिर्फ़ शोर करते हैं । बताइए एक तो ५ साल या अपना काम नही करते और चुनाव प्रचार के समय हम जनता को दुःख देते हैं ।