रविवार, 8 जून 2008

कत्ल की रात से रहे जूझने को तैयार

कहा जाता है कि मतदान से पहले की रात नेताओं के लिए और परीक्षा से पहली कीरात परीक्षार्थियों के लिए कत्ल की रात होती है । लेकिन इस रात का सामना कैसे करें इस बात को लेकर परीक्षार्थी असमंजस मे हैं क्योंकि उनकी तैयारी पूरी नहीं है ऐसे मे जब उनकी तैयारी के बरे मे किसी से बात की जाए तो उनका सीधा सा जवाब होता है बस यार गप्पें हांक देंगे ऐसे ही तो अब तक नम्बर पाते आयें हैं तो अब चिंता क्यों करे । बात भी कुछ सही प्रतीत होती है क्योंकि उनका यही फार्मूला उन्हें अभी तक सफलता देते आया है तो जब तक असफलता हाथ नहीं लगेगी तब तक तो वे दूसरे तरीके को क्यों अपनाएंगे ॥

शनिवार, 7 जून 2008

हमारी रक्षा कौन करेगा

शिवाजी की मूर्ति बनने के खिलाफ लोकसत्ता के संपादक ने जो लिखा उसके लिए उन्हें किसी से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं थी , उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत किया था , लेकिन घर पर इस मामले को लेकर तोड़ फोड़ की गयी जो महाराष्ट्र के राजनितिक दल के किसी विधायक ने कराई थी । क्या इनके खिलाफ मौलिक अधिकारों के हनन का मामला नहीं बनता है । वैसे भी इधर पत्रकारों पर हमले की घटनाएँ काफी बढ़ गयी है । पटना मी भी मेडिकल कोलेज के छात्रों ने पत्रकारों को पिता , मैं पूछता हूँ उनका दोष क्या था ,वे पत्रकारों की ग़लत कारगुजारियों को कैमरे मे उतार रहे थे यही उनकी गलती थी न साथ मे डॉक्टरों ने अभिभावकों को भी पीटा। गुजरात मे भी २ पत्रकारों को पुलिस प्रशासन ने तंग कर रखा है क्या हम पत्रकार भाई ऐसे ही पीटते रहेंगे । दुनिया को सच बताने के लिए हम दिन रात जागते हैं लेकिन हमारे सुरक्षा की भी तो गारंटी होनी चाहिए ।

गुरुवार, 5 जून 2008

मूर्ति बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है

महाराष्ट्र सरकार ने निर्णय किया है कि मैरीन ड्राइव पर शिवाजी की मंजिली मकान के जितनी ऊँची मूर्ति लगेगी और साथ ही वर्तमान सरकार के कार्यकाल के अंतर्गत ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा । इस पर २०० करोर से ज्यादा का खर्च आएगा । कहने का मतलब सदा है की सरकार की प्राथमिकता में अब मूर्ति लगाना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है । प्रदेश सरकार को विदर्भ के किसानों की कोई चिंता नहीं है । मैं यह बिल्कुल नही कहता की शिवाजी की मूर्ति नहीं लगनी चाहिए लेकिन ऐसा भी क्या है की इतनी बेदी राशिसिर्फ़ मूर्ती लगवाने में खर्च की जाए इससे अन्य समस्यायों का समाधान किया जा सकता है जैसे बार बालाओं का पूनर्स्थापन , किसानों की समस्यायों का समाधान ,गरीबों के लिए मकान बनवाने का कार्य इत्यादि। sहिवाजी की चोटी मूर्ती लगाकर भी उनके प्रति श्रद्धा अर्पित की जा सकती है ।

सोमवार, 2 जून 2008

विषय को लेकर ही थी समस्या

भोपाल में पिछले दिनों एक नए अखबार के आने से ऐसा लगा कि यहाँ भी मीडिया वर शुरू हो गया है । इसकी परिणिति तब देखने को मिली जब भोपाल के मीडिया dhurandharon ने इस पर एक परिचर्चा का आयोजन कर दिया जिसका विषय था भोपाल में मीडिया वर किसके हित में । वास्तव में वर तो दो पक्षों के मध्य होता है लेकिन भोपाल का युद्ध तो एकतरफा है । यहाँ एक नया मीडिया हॉउस अपनी पैठ ज़माने के लिए दूसरे की ग़लत ख़बरों को बिना मतलब का निशाना बना रहा है । यह कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफा है दूसरे ने इसका कोई प्रत्युत्तर नही दिया , यह लड़ाई एक तरफ़ से ही तो है , तो फ़िर यह वार कैसा वार में तो दो तरफा कार्रवाई होती है । लेकिन यह बात वहाँ बिल्कुल नहीं आयी , जबकि संबंधित अख़बारों के एडिटर भी वहाँ थे । सब अपने दिमाग में यह बैठा चुके थे कि हाँ यह मीडिया वार है , तो फ़िर क्या किया जा सकता है । इस चर्चा में लग रहा था कि जोरदार गहमागहमी होगी लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ इसलिय शायद जब चर्चा समाप्त हो गयी तो कुछेक लोग आयोजकों को शांतिपूर्ण माहौल में चर्चा के समाप्त होने पर बधाई दे रहे थे , गहमागहमी न होने का एक कारण यह भी था कि आक्रमंनकर्ता अखबार का कोई प्रतिनिधि वहाँ नहीं था ।

शुक्रवार, 30 मई 2008

बहुत देर हो गयी

एक दिन पहले भोपाल में कई बड़े अधिकारियों के यहाँ आयकर अधिकारियों ने छापा मारा व बड़ी मात्र मात्रा में बेनामी संपत्ति पकड़ी । जिसके मध्यम से पता चला कि सारा पैसा जनकल्याण की योजनाओं का है जिसमें इन आला ओफ्फिसर्स ने घोटाला किया था । अब तो ये पकड़ा गए हैं इन पर क्या कार्रवाई होगी यह देखने वाली बात होगी हो सकता है सियासी ताकत और पैसे के बल पर ये छूट जाएं । क्योंकि पूर्व में भी ऐसी घटनाएँ हो चुकी है । कहने को तो इन्हें पकड़ा जाता है लेकिन बाद में क्या होता है यह हम सभी जानते हैं । जिसके पास पैसा है आज के ज़माने में उसी की चलती है ।जेसिकालाल नीतिश कटारा के कांड में न्यायपालिका ने अपना दायित्व बखूबी निभाया है आशा है जब इन अधिकारियों के खिलाफ भी मामला अदालत में जाएगा तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।

शनिवार, 24 मई 2008

क्यों बनाया ये आरक्षण

आरक्षण के नाम पर नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहें हैं लाभ जो भी हो रहा है वह उन्हें ही हो रहा है बेचारी आम जनता का जो भी नुकसान हो रहा है उके लिए कौन जिम्मेवार है । आज़ादी के बाद से ही इस शास्त्र का इस्तेमाल नेताओं द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है । जरा सा सोचिये इस लड़ाई में नेताओं ने क्या खोया है क्या कभी उनकाकोई अपना मरा है शायद ही इसका कोई उदाहरण मिले क्योंकि जिस छेसे को वे जन हितों से जोड़ रहे हैं वह वास्तव में जनता का हित न होकर नेताओं का हित बनकर रह गया है । हम साधारण लोग तोइस आरक्षण की आग में जल रहें हैं अपने ही भाई की जान लेने पर तुले हैं जो कल तक हमारा सुख -दुःख का साथी था । क्यों न इस आरक्षण को ही ख़त्म कर दिया जाय न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी ।

शुक्रवार, 16 मई 2008

कुछ तो सीखें इनसे

जयपुर में पिछले दिनों दर्दनाक बमविस्फोट हुआ यह्ब हमारी सरकार की नाकामी को दिखता है इसके साथ ही हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करहै कोई भी सामान्यतया इनसे कुछ नही सीखना चाहेगा लेकिन इनकी अपने काम के प्रति ईमानदारी हर कोई के साथ हमारे देश की सरकार भी सीख सकती है। काम चाहे बुरा हो या अच्छा उसके दो पक्ष होते हैं इन आतंकियों के काम के भी दो पक्ष हैं जिसे कोई सामान्यतया स्वीकार नहीं करना चाहेगा लेकिन जरा सोचकर देखिये क्या वे अपना काम सही तरीके से नही करते बिल्कुल करते हैं काम तो मानवीय संवेदना की दृष्टि से काफी मर्माहत करने वाला है जिससे मनुष्य होने के नाते हर किसी को बचना चाहिए । जितनी तत्परता से आतंकियों ने इस काम को अंजाम दिया है उतनी ही तत्परता यदि सरकार दिखाई होती तो आज हमें अख़बारों की हेद्लाइएन् में हमे यह ख़बर देखना नहीं पड़ता और न लोगों के दिल में यह दहशत। इस देश की सरकार से यही कहना है की प्लीज तत्परता दिखाएँ उनकी तादाद तो आपसे कम ही है तो फ़िर दिक्कत क्या है बस आपना काम इमानदारी से करें सिर्फ़ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि अन्य समय पर भी।