शनिवार, 31 जनवरी 2009

महिला समानता कोरी बकवास है

महिलाओं के लिए समानता की बात स्वीकार करना अब भी हमारे समाज के लिए काफ़ी दुश्वार है । मंगलौर के घटना से तो यही लगता है की महिला समानता की बात सिर्फ़ हमारे मुख में है लेकिन यदि यह हमारी आदत में नही है तो फ़िर हम पीठ पीछे हम उनकी बुरे करें या फ़िर श्रीराम सेना जैसी कार्रवाई में भाग ले । नाम देखिये क्या है श्रीराम लेकिन काम रावण वाला , रावण भी तो सीता माता के साथ कभी शारीरिक बदतमीजी नही किया था लेकिन यहाँ नैतिकता का चोला ओढ़ने वाले तो सिर्फ़ नाम को नैतिक है और यदि उनका काम देखा जाए तो वह बहुत ही बुरा है । इस संस्था के प्रेजिडेंट का क्या कहना है वह तो आपने सुना ही होगा उससे तो यही लगता है की मालेगाँव की घटना में भी उनका हाथ है । जो लोग देश को अस्थिर करने में लगे हैं देश को बेचना चाहते हैं उनसे क्या आशा की जा सकती है । जरा सोचिये किआज तक महिला विधेयक क्यों पास नही हो पाया । पुरूष तो कुछ भी करें वह सही है लेकिन आज जब यही काम महिला करे तो वह ग़लत है । सही ग़लत को तय करने वाले ये कौन होते हैं क्पोई टी इनसे पूछे । आज हम कहने को आधुनिक समय में जी रहे हैं लेकिन समाज का आधा भाग यानी महिलाएं आज भी अंधेरे में हैं .

शुक्रवार, 23 जनवरी 2009

अब तो पाक सुधर जाओ

हाँ ये ओबामा हैं और ४० साल पहले जिस देश में काले लोगों को मतदान का अधिकार नही था आज उसी देश के सबसे ऊँचे पड़ पर एक अश्वेत आदमी बैठा हुआ है । आते ही उन्होंने अलग राग आख्तियार किया है और पाक को चेतावनी दी है की अपना रवैया आतंकवाद के प्रति सुधारो नही तो उसका कड़ा परिणाम भुगतना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार पाक को जो भी अमरीकी मदद आतंक से लड़ने के लिए दी गयी थी उसके ८० % से भी अधिक का उसने दुरूपयोग किया है । यह देखते हुए ओबामा ने सख्त हिदायत दी है की अब उसे सही तेरीके से आतंक के ख़िलाफ़ लड़ना होगा । वैसे भी अमरीका ने आफ्गानिस्तान में अपनी लडाई को जारी रखने के लिए नया साथी खोजना शुरू कर दिया है जो पाक से ज्यादा विश्वशनीय होगा उसके बाद पाक पर ज्यादा नकेल कशी जा सकेगी और भारत का इससे ज्यादा फायदा होगा.

बुधवार, 14 जनवरी 2009

नही बदली है हालत कोशी को कोसने वालों की

हाँ दोस्तों आप सब को यह मंजर तो याद ही होगा पूरा देश उस समय इन्ही के बारे में सोच रहा था । सरकार ने जहाँ बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया तो पूरे भारत से उनके लिए मदद की बयार आ रही थी लेकिन आज क्या हालत है उनकी यह जानने में न हमारी न ही आपकी ही कोई रूचि है । हमारी तो मजबूरी हो सकती है लेकिन सरकार की क्या मजबूरी हो सकती है क्योंकि जनता ने उन्हें चुना है और वे इस समय उनके दुःख से मुंह मोडे हुए है । क्या करे जब तक इसे लेकर राजनीति करनी थी कर ली अब क्या है हमारा ।
आज भी हालत वैसे ही हैं बदला है तो बस इतना ही की अब वहन कोशी का पानी नही है । लेकिन लोगों की हालत तो बदतर हो गयी है क्या करे वे बही बाढ़ में अपना सब कुछ तो गवां तो चुके है अब उनके पास कुछ बचा ही नही है । आज वे भूखे पेट सो रहे हैं रात की ठंढ आग तापकर काट रहे हैं सो रहे हैं जानवरों के साथ । भूख ने तो लोगों को काल का नेवला बना दिया है । वहां तो खुशी की कोई बयार ही नही है न बच्चे न ही कहीं कोई सहनाई बज रही है।
वहां तो जिन बच्चों ने उस बाढ़ के समय जन्म लिया था उसका नाम भी उसी तरह का करदिया जैसे की कोशिका या फ़िर प्रलाय्मान इस तरह का नाम बच्चों को इस बाढ़ की दुःख भरी गाथा जिंदगी भर याद दिलाएगा ।
बिहार सरकार तो बस इस बात के लिए खुश हो रही है की हमने जैसा आपदा प्रबंधन किया है वैसा आज तक हुआनही है और लोग हमसे पूछने के लिए आ रहे है की आपने इतना बड़ा प्रबंधन कैसे किया ।

नही सुधारी है हालत

शनिवार, 10 जनवरी 2009

मध्यप्रदेश का सिंगुर बना सिंगरौली

एक सिंगूर अभी ख़त्म नही हुआ की दूसरे की तैयारी हो रही है । इस बार बारी बंगाल की नही बल्कि मध्यप्रदेश की है जहाँ सरकार ने सिंगरौली नामक स्थान पर एक पॉवर प्लांट बनने का निर्णय किया है । इससे वहां के लोगों में काफ़ी असंतोष है हो भी क्यों न क्योंकि जब पेट पर लात पड़ती है तो आदमी कुछ भी करने को तैयार हो जाता है । यहाँ एक सवाल पैदा होता है की क्या सिर्फ़ उस क्षेत्र के विकास के बारे में सरकार ही सोचती है जनता को नही लगता की इससे हमारा विकास होगा । यदि जनता को नही लगता तो फ़िर सरकार वैसा विकास करने पर क्यों तुली हुई है जिससे की जनता ही खुश ही नही है । एक तो सरकार जनता की खिलाफत करे और फ़िर विकास की गंगा बहने की बात करे तो फ़िर क्या फायदा कोई हमें बताएगा की दुनिया के किस स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसा होता है । हमें बिजली रोटी दाल की कीमत पर नही चाहिए । यदि सरकार रोजगार देने की बात करती है तो ये भी ग़लत है क्योंकि इस पॉवर प्लांट में बहार के लोगों को ही नौकरी मिलेगी यहाँ के लोगों का हाल भी सिंगुर के लोगों के जैसा ही होगा ।

अभी समय है जनता के साथ सलाह मशविरा कर सरकार इस मामले का कोई निदान निकाले नही तो फ़िर पानी की भांति खून बहेगा , लाशें बिछेंगी और फ़िर अंजाम सिंगुर वाला ही होगा।

शनिवार, 20 दिसंबर 2008

अंतुले का बयान निराशाजनक

एक तरफ़ हमारे देश के जवान देश की रक्षा के लिए जान से रहे हैं दूसरी तरफ़ कोई अंतुले उन्हें साजिस करार दे रहा है अरे नेताजी इनने तो मत गिर जाओ । यदि आप अपने क्षेत्र में विकास कार्य करे और कोई कहे की यह साजिश का हिस्सा है तो आप क्या कहेंगे । जरा सोचिये उस समय आपको कैसा लगेगा जाहिर है उस समय आपको अच्छा नही लगेगा । तो जरा ये बताइए की जिस करकरे ने अपनी जान खोयी है उसकी सहादत को आप निरर्थक करार दे रहे हो यह उस समय हो रहा है जब की उसके परिवार को सहानुभूति की सख्त जरूरत है ।

सोमवार, 1 दिसंबर 2008

यह तो पहले ही हो जाना था

जो कदम कल शिवराज पाटिल ने उठाया वह उन्हें १ साल पहले उठा लेना चाहिए था । लेकिन क्या करे सत्ता का मोह ऐसा है की छूटता ही नही है खैर इसमे उनका कोई दोष नही है । सबसे बड़ी बात यह है की यूपीए के घटक दल भी इनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है की सत्ता में शामिल लोग ही उनके काबिलियत को लेकर पेराश्न्चिंहउठा रहे हैं । खैर अब उनको भी शान्ति मिल गयी होगी की देर से ही सही लेकिन कदम उठाया तो गया । अब इस समय इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता की यह कदम चुनावी लाभ उठाने के लिए लिया गया है । मुंबई में एक तरफ़ जान बचने की कशमकश चल रही थी दूसरी तरफ़ दिल्ली में मतदान हो रहा था उस समय लोगों के दिमाग पर बमविस्फोट का भय चढा हुआ था ऐसे में मतदान का रूख भी बदला । कांग्रेस को लगा की यही समय है जरूरी फेरबदल कर लिया जाए नही तो इसका नुक्सान लोकसभा चुनाव में हो सकता है । कांग्रेस के नेता जिस तरह बयां दे रहे हैं उससे भी वे लोग लगता नही की वे ज्यादा गंभीर हैं । आर आर पाटिल महाराष्ट्रा के गृह मिनिस्टर का बयां तो निःसंदेह हाश्यास्पद था ।